फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर नशीला पदार्थ छिड़क कर नकदी समेत उड़ाया सामान

Wed, 14 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक पर नशीला पदार्थ छिड़क कर सोने की चेन, अंगूठी, मोटर साइकिल व नकदी उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक गांव दुब्बल के पास लघुशंका के लिए मोटर साइकिल से नीचे उतरा था। इतने में उसके ऊपर कहीं से कुछ छींटे गिरे। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। युवक को तीन दिन बाद होश आया है।
विज्ञापन


कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव नौच निवासी युवक गोपाल ने बताया कि 9 दिसंबर को वह अपनी बुआ को गांव कुराड़ में मोटर साइकिल पर छोड़ने के लिए गया था। जब वह वापस लौट रहा था। तो गांव दुबल के पास स्थित एक ड्रेन पर रुक कर लघुशंका करने लगा। जहां पर उसके पीछे से छींटे गिरने शुरू हुए और वह बेहोश हो गया। बाद में किसी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीन दिन तक उसे होश नहीं आया। जब होश में आया तो उसके गले से सोने की चेन, हाथ की अंगूठी, मोटर साइकिल व 2300 रुपये की नकदी गायब मिली।

कलायत के एएसआई रघबीर सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को यह घटना हुई थी। युवक तीन दिन तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। 12 दिसंबर को युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें उसकी सोने की चेन, अंगूठी, मोटर साइकिल व नकदी चोरी मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें