फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में कोर्ट का बड़ा फैसला: बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में आरोपी को फांसी, कही ये बड़ी बात

Sat, 16 Sep 2023 03:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में आठ अक्तूबर को दोषी पवन ने सात साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के मकसद से बच्ची के शव को तेल छिडक़कर जला दिया था। बच्ची का अधजला शव पास के जंगलों की झाडिय़ों के बीच मिला था। इस मामले में आरोपी को फांसी सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल एक गांव में सात साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में हत्या करने के बहुचर्चित मामले में सवा 11 महीने के बाद फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला चलने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दोषी पवन को सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर ने पोक्सो एक्ट के तहत सुनाया है। कैथल के इतिहास में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने पहली बार फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने दो दिन तक चली बहस के बाद आरोपी पवन को दोषी ठहराया था। फैसले के तहत कोर्ट ने पीड़ित परिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। इसमें 15 लाख रुपये पिता व 15 लाख रुपये ही माता को दिए जाएंगे। इस केस की पैरवी वकील अरविंद खुरानिया व जिला न्यायवादी जय भगवान गोयल की तरफ से की गई।

अरविंद खुरानिया ने बताया कि फैसला सुनाते हुए माननीय न्यायाधीश ने कहा कि मैं ऐसा फैसला गवाहों से आधार पर कर रही हूं, ऐसा जघन्य अपराध दोबारा न हो। खुरानियां ने बताया कि यह केस रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केसों की कैटेगरी में था। इसके तहत ही यह सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बता दें कि गत वर्ष आठ अक्टूबर को दोषी पवन ने सात साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के मकसद से बच्ची के शव को तेल छिडक़ कर जला दिया था। बच्ची का अधजला शव पास के जंगलों की झाड़ियो के बीच मिला था। बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने दोषी स्टेडियम की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की।

जब बच्ची ने शोर मचाया तो पवन ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पवन सबूत नष्ट करने के मकसद से पेट्रोल लेकर आया और उसे शव पर छिड़क कर आग लगा थी। जांच के दौरान के पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। जिसमें एक पवन बच्ची को ले जाता हुआ नजर आया। इस बारे में थाना कलायत में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें