फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भागल में अवैध शराब की भट्टी चला रहे दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भागल में अवैध शराब की भट्टी चला रहे दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस चौंकी भागल प्रभारी एएसआई रमेश चंद व एचसी जसपाल की टीम ने गांव भागल में मकान के अंदर गैस सिलैंडर व चुल्हा के माध्यम से अवैध शराब की भट्टी चला रहे दो आरोपी काबू किए है। थाना प्रबंधक चीका इंस्पैक्टर उमेद सिंह ने बताया कि दोपहर के समय गश्त रही पुलिस को सहयोगी सुत्रों से गुप्त जानकारी मिली थी, कि भागल निवासी देवेंद्र कुमार अपने रिहायशी मकान के अंदर अपने नौकर रामकुमार निवासी भागल के साथ अवैध शराब की भट्टी चलाए हुए है। पुलिस द्वारा मारी गई रैड दौरान दोनों को काबू कर लिया गया, जिनके कब्जे से तैयार हो चुकी सवा एक बोतल शराब, 140 किलोग्राम लाहण, गैस सिलैंडर व चुल्हा बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें