सीआईए-1 पुलिस ने 1200 पेटी देशी शराब सहित एक आरोपी किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 पुलिस द्वारा ने एक आरोपी काबू कर शराब से लदी एक लेलैंड कार्बो गाड़ी जब्त कर 14 हजार 400 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की है। प्रभारी सबइंस्पैक्टर रमेश कुमार ने बताया कि सहायक उपनिरिक्षक जयभगवान, एएसआई रमेश चंद, मायाराज व एचसी जसबीर सिंह की टीम शनिवार को शाम के समय मोहना गांव के नजदीक नाकाबंदी किए हुए थी। पुलिस द्वारा करनाल से कैथल की ओर आ रही एक संदिग्ध तिरपाल अशोका लेलैंड गाड़ी रुकवा कर जांच की गई तो इसमें एक हजार पेटी बोतल व 200 पेटी पव्वे ठेका शराब देशी मिली। चालक मलकित सिंह निवासी केरट जिला शामली गाड़ी में लदी शराब बारे कोई लाईसैंस अथवा परमिट नहीं दिखा सका तो आरोपी को काबु करते हुए गाड़ी जब्त कर ली गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।