14 ग्राम अफीम के साथ एक काबू
कैथल। ढांड बाईपास चौक कैथल के नजदीक से पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 ग्राम अफीम, मोबाइल फोन व 1500 रुपये नकद बरामद करते हुए काबू किया है। सीआईए-1 इंचार्ज एसआई रमेश कुमार ने बताया कि एएसआई जयभगवान की टीम शाम के समय गश्त दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। जिसमें संदिग्ध तेज प्रताप सिंह निवासी तलखेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया गया। उसके पास से 14 ग्राम अफीम बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में मिली 1500 रुपये नकदी व एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। सिविल लाइन पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजफूल द्वारा की जा रही है।