फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो दुकानों से लाखों का सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों से लाखों का सामान व नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्यौदा रोड पर दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। गांव शेरगढ़ निवासी सुभाष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि प्यौदा रोड पर उसकी इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। जिसे वह 19 फरवरी को अच्छे से बंद करके घर गया था। अगले दिन आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से 35 बंडल तार, 5 मोटर कूलर, एक ड्रील मशीन व टूल, 4 डिब्बे होल्डर स्वीच, 2 पेटी एलईडी बल्ब व एक चक्की मोटर चोरी मिली। जिसकी कीमत लगभग 77 हजार 200 रुपये है।
विज्ञापन

वहीं जयभगवान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह प्यौदा रोड पर कपड़ों की एक दुकान चलाता है। 19 फरवरी की रात को उसकी की दुकान में चोरी हो गई है। दुकान से 170 लेडिज सूट, करियाना का सामान, मनियारी का सामान, सिलाई के आए हुए सूट, 2750 रुपये नकदी चोरी मिले। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 38 हजार 750 रुपये है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें