सटोरिये को हजारों रुपये की नकदी सहित काबू किया
कैथल। थाना सिविल लाईन पुलिस ने देवीगढ़ रोड से एक सटोरिये को हजारों रुपये सट्टा राशी सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त दौरान हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह की टीम गश्त दौरान रेलवे फाटक देवीगढ़ रोड के पास मौजूद थी, जिसे सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि सिरटा रोड निवासी महेंद्र सिंह आगे सड़क पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस पार्टी में सादा कपड़े पहने हुए हवलदार राममेहर को 100 रुपये का एक चिह्नित नोट देकर बोगस ग्राहक के तौर पर महेंद्र के पास भेजा गया, जिसका सट्टा लगने उपरांत उस द्वारा नजदीक ही छिपी पुलिस पार्टी को पूर्व निर्धारित एक विशेष संकेत दिया गया। पुलिस द्वारा दी गई दबिश दौरान काबू किए गये आरोपी के कब्जे से 1760 रुपये सट्टा राशी व पर्चा सट्टा बरामद कर कब्जे में लेते हुए मौका पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।