फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : काली मंदिर से चोरी गई सोने की आंख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गाजीपुर घाट के पास से काली मां की चोरी गई सोने की दो आंख बरामद की है। साथ ही एक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे को लेकर पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने टीम की पीठ थपथपाई है। जबकि घटना का खुलासा सीओ सदर महिपाल पाठक ने की है।
विज्ञापन

सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नोनहरा थाने के खालिसपुर बवाड़े गांव के पास स्थित काली मंदिर से कुछ दिन पहले काली मां की चोरी की गई सोने की दोनों आंख बेचने के लिए दो युवक कहीं ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस गाजीपुर घाट पहुंच गई और संदिग्ध युवकों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। इस बीच पुलिस ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से मां काली की दोनों सोने की आंख बरामद किया गया। जबकि दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों सोने की आंख के साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली लाया गया। उससे पूछताछ कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पकड़ा गया युवक खालिसपुर गांव निवासी अजय कुमार है। उसने कुछ दिन पहले खालिसपुर बवाड़े के पास स्थित काली मंदिर से दो सोने की आंख चोरी की थी।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें