अवैध शराब बनाने के आरोपी को पकड़ा
कैथल। करीब एक सप्ताह पूर्व अवैध शराब बनाते हुए फरार हुए आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। थाना तितरम पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक चंद्रभान, एएसआई कर्मबीर सिंह व एचसी भूप सिंह की टीम 29-30 सितंबर की अर्धरात्री गश्त करते हुए बस अड्डा प्यौदा पहुंचे, तो उनकी मुलाकात सिक्योरिटी एजेंट सिपाही कर्ण सिंह से हुई। सिपाही की सुचना पर पुलिस द्वारा सिरसा ब्रांच के दाई तरफ स्थित रामफल निवासी प्यौदा के ट्यूबवैल कोठा पर दबिश दी गई, जहां वह अवैध शराब की भट्ठी चलाए हुए था। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी रात्री अंधेरे का फायदा उठाकर मौका से फरार हो गया, तो पुलिस द्वारा तैयार हो चुकी 2 बोतल नाजायज शराब, 25 किलो लाहण व भट्ठी उपकरण कब्जा में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। उपरोक्त मामले में आरोपी रामफल को तितरम पुलिस के एएसआई चंद्रभान द्वारा आबकारी अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया।