फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे दुकानदार से लुटेरों ने छीना बैग, बैग में थे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से लुटेरों ने छीना पैसों से भरा बैग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। दुकान बंद करके घर लौट रहे दुकानदार से दो लुटेरे बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब एक लाख रुपये नकद, दुकान की चाबी, चश्मा और मोबाइल सहित अन्य कागजात थे। थाना सीवन में दी अपनी शिकायत में घनश्याम दास ने बताया कि वह पीएनबी बैंक के समीप लवली जरनल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। वीरवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने साइकिल पर रोजाना की तरह घर जा रहा था। बैग उसने टोकरी में रखा हुआ था। पुराने डाकघर के निकट दो युवक पीछे से आए और उनके साइकिल से बैग छीन कर फरार हो गए। दुकानदार घनश्याम ने साइकिल फेंक कर लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। उसके बैग में एक लाख रुपये नकद, दुकान की चाबी, मोबाइल और चश्मा व दुकान के कुछ कागजात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें