मोटर साइकिल और कार की भिड़ंत में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बात्ता के निकट मोटर साइकिल और कार के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गांव बात्ता के 18 वर्षीय अभिषेक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। गांव बात्ता के दो युवक अभिषेक व राजन बाइक में पंप से पेट्रोल भरवा कर गांव की ओर आ रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही कार से जा टकराए। कार में एक महिला सहित तीन व्यक्ति सवार थे। सभी घायलों को आसपास के खेतों में काम रहे लोगों ने कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मौके पर पहुंची कलायत पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।