फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की फर्ज वसीयत तैयार करके दुकान व मकान दो बेटों के नाम करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जी वसीयत तैयार करवाकर दो बेटों के नाम करवाए मकान और दुकान

कैथल। अनाज मंडी चीका में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता की फर्जी वसीयत तैयार करवाकर मकान व दुकान अपने 2 बेटों के नाम करवा लिए। आरोपी के भाई द्वारा न्यायालय में दायर मामले में फर्जी वसीयत को 26 मार्च 2019 को रद्द करने के आदेश जारी किए गए। जिस पर पीड़ित ने इस संबंधमें पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने राजकुमार निवासी अनाज मंडी चीका की शिकायत पर तरसेम चंद, डा. राजकुमार गर्ग, बिंद्रपाल, जयप्रकाश देव, दीपक गोयल व अंशुल गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसके भाई तरसेम चंद, भतीजे भतीजे दीपक व अंशुल गोयल उसके साथ ही रहते हैं। उसके पिता की मृत्यु 4 फरवरी 2011 को हो चुकी है और आरोपियों ने मिलकर उसके पिता की फर्जी वसीयत तैयार करके उपरोक्त मकान व दुकान तरसेम चंद उपरोक्त गवाह के साथ मिलकर अपने दोनों बेटों दीपक गोयल व अंशुल गोयल के नाम करवा दी थी। अदालत का फैसला उसके पक्ष में आने के बाद आरोपी शिकायतकर्ता को उसी दिन से तरसेम चंद व दीपक गोयल धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने उनके खिलाफ पुलिस में कोई भी शिकायत की तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें