फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गांजा लाकर बेचते थे कैथल, पुलिस ने दो को काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गांजा लाकर बेचते थे, पुलिस ने दो तस्कर को काबू किया
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 2.9 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। वे दिल्ली से कैथल लाकर गांजा बेचते थे।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, एचसी राजेश कुमार व सिपाही मनोज कुमार की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसमें पता चला था कि विकास उर्फ विक्की व राजेश दोनों निवासी सैंसी मोहल्ला कलायत गांजा बेचने का धंधा करते हैं। जिस पर सैंसी बस्ती कलायत में दबिश दी गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध विकास उर्फ विक्की व राजेश दोनों निवासी कलायत को काबू कर विकास उर्फ विक्की के कब्जा से 1.6 किलो ग्राम गांजा फूल पत्ती व मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा आरोपी राजेश के कब्जे से 1.3 किलो ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपियों को मौका पर पहुंचे थाना कलायत के सब इंस्पेक्टर रामफल सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें