नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस
कैथल। थाना शहर पुलिस ने एक महिला शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग 8 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 7 नवंबर को अजय उर्फ वेदी ने उसकी 8 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर रेप एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।