एटीएम कोड पूछकर निकलवाए 49 हजार 988 रुपये
कैथल। एक व्यक्ति से कोड पूछकर खाते से 49 हजार 988 रुपये निकलवा लिए गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी कालोनी निवासी मोहन ङ्क्षसह ने बताया कि 17 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। जिसमें एक व्यक्ति ने उसका अकाउंट नंबर आधार कार्ड से ङ्क्षलक करने के बारे में कहा और उससे ओटीपी नंबर पूछा। उसने फोन पर अपना ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद उसने अपने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से 49988 रुपये निकाले गए हैं। एएसआई विजेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।