सड़क हादसे में एक घायल, पीजीआई रेफर
कैथल। राजौंद में पूंडरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई आरंभ कर दी है। राजौंद थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि हादसा कैसे हुआ है अभी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में जांच की जा रही है। घायल युवक की पहचान हिसार निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।