लूट की सूचना से बाजार में हड़कंप
कैथल। यहां प्रताप गेट पर स्थित एक गिफ्ट हाउस में हजारों रुपये लूटने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही असली सच्चाई का पता चल सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रताप गेट पर स्थित एक गिफ्ट हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि शाम को करीब 8 बजे के बाद उसे तीन लड़कों ने दुकान में ही बांध कर उससे हजारों रुपये लूट लिए। दुकानदार ने बताया कि उसे तीन युवक रस्सियों से बांध कर दुकान से हजारों रुपये लूट कर ले गए। उसकी पत्नी ने उसे आकर खोला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस कर्मचारी एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर सारी जानकारी ली है। पता लगाया जा रहा है कि क्या वारदात है। सुबह कॉल डिटेल आदि लेकर मामले की जांच की जाएगी। आस-पड़ोस के दुकानदारों ने किसी तरह की वारदात के बारे में हामी नहीं भरी। पुलिस जांच कर रही है।