अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल के गुरू रविदास मंदिर में देर रात अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल। कमेटी प्रधान शेरसिंह ने बताया कि अज्ञात चोर मंदिर में रखे दानपात्र में करीब 25 हजार रुपये की दान राशि ले उड़े। प्रधान ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बताया कि शुक्रवार की सुबह मंदिर में जब एक महिला श्रद्धालु मथा टेकने आई तो उसने मंदिर से दानपात्र गायब मिला। महिला ने मामले की पूरी जानकारी मंदिर कमेटी को दी। कमेटी सदस्यों ने जब मंदिर में घटना स्थल को देखा तो मंदिर से दानपात्र सहित काफी सामान गायब मिला और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर में घटना स्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा छानबीन में मंदिर का दानपात्र पास के खेतों में घास में छुपाया पाया गया।
बता दें कि गांव में चोर गिरोह दिनप्रतिदिन सक्रिय हो रहा है। इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। जिसको ढूंढने में पुलिस आज तक नाकाम रही है। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।एएसआई सुखबीर ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना की शिकायत कमेटी सदस्यों ने थाना ढांड में दर्ज करवाई है। मामले की जांच जारी है।
कौल में चोर गिरोह सक्रिय, रविदास मंदिर के कब्जे से हजारों रुपये चुराए
फोटो नंबर-15