दुष्कर्म के आरोपी को काबू किया
कैथल। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय पवन कुमार निवासी रमाना-रमानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी हलके अंतर्गत के एक गांव निवासी युवती की शिकायत अनुसार आरोपी द्वारा 23 फरवरी की रात उसके साथ अवैध संबध बनाये गए तथा आरोपी पिछले काफी समय से उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुचारार कर रहा था, जिसने अब शादी करने से ईंकार कर दिया। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।