फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप से घायल युवक की मौत, चालक पर केस

Wed, 27 Feb 2019 12:47 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी थानेदार की जीप की चपेट में आकर घायल हुए अवधेश (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब मौत की खबर पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और खजनी-सिकरीगंज मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। आर्थिक सहायता, केस दर्ज करने की मांग कर रहे ग्रामीणों के पास विधायक संत प्रसाद भी पहुंचे और डीएम से बात कर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। करीब साढ़े छह घंटे तक ग्रामीण सड़क पर रहे। दोपहर 1:30 बजे के करीब एडीएम फाइनेंस और सीओ बांसगांव नीतिश द्वारा केस दर्ज करने की जानकारी और मदद का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया गया।

सिर में लगी थी गंभीर चोट

सोमवार की शाम छह बजे के करीब ऐकमा गांव निवासी अवधेश पैदल ही सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे। हरनही के पास खजनी थानेदार की जीप की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस ने ही उन्हें प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट से मंगलवार को अवधेश की मौत हो गई।

चालक पर गैर इरातन हत्या का केस

ग्रामीणों के सड़क जाम करने पर सीओ बांसगांव नीतिश सिंह, सीओ खजनी रचना मिश्रा सिकरीगंज, बांसगांव, हरपुर बुदहट, गगहा, खजनी के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। काफी समझाने के बाद केस दर्ज होने पर ही ग्रामीण सड़क से हटे। बांसगांव पुलिस ने अवधेश की पत्नी रीना की तहरीर पर खजनी एसओ के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

मजदूरी करता था अवधेश, पत्नी बेसुध

अवधेश मजदूरी कर परिवार को पालता था। पिता की मौत के बाद तीन बेटियों और एक बेटे और पत्नी के साथ वह रहता था। अवधेश की मौत के बाद रीना रहरहकर बेसुध हो जा रही है। उसे भी जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें