जेसीबी व बड़ी ट्राला गाड़ी से चार बैटरी चोरी, केस दर्ज
कैथल। पूंडरी के गांव डीग से चोर जेसीबी व ट्रक की बैटरी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव कोटड़ा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि डीग गांव में पावर हाउस के पास रोड़ का कार्य चल रहा है। जहां पर उसने अपनी जेसीबी व बड़ी ट्राला गाड़ी वहां लगाया हुआ है। इसी तरह 10 फरवरी को काम समाप्त होने के बाद शाम को जेसीबी व ट्राला गाड़ी को पावर हाउस के पास खड़ा किया था। जिसमें से चार बैटरी चोरी हो गई है। जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।