चोरों ने तीन बाइक चुराई, केस दर्ज
कैथल। चोर तीन जगहों से बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सुभाष नगर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को फ्रेंड्स कालोनी गली नंबर एक के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़सीकरी निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को उसकी बाइक कोर्ट के बाहर से चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिरटा निवासी कर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 14 दिसंबर को वह अपने बाइक पर डोगरा गेट स्थित निमंत्रण पैलेस में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई।