फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों का हजारों रुपये का सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों का हजारों रुपये का सामान चोरी किया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरों ने गांव हरसौला व प्यौदा के खेतों में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम के एसडीओ राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर गांव हरसौला से किसान जगदीश के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से 58800 रुपये का व गांव प्यौदा निवासी बसाऊ के खेत से भी 58800 रुपये का ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर ले गए। एक अन्य मामले में चोर गांव प्यौदा से बाबा रुद्रपुरी के क्षेत्र में रखे ट्रांसफार्मर से भी 58800 रुपये का सामान चुराकर ले गए। एएसआई सतबीर, हेड कांस्टेबल अमित व सुरेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें