जिला राजस्व अधिकारी को मोबाइल पर भेजी धमकी भरी वीडियो
कैथल। जिला राजस्व अधिकारी एवं कार्यकारी मैजिस्ट्रेट कैथल को एक 107/51 के मामले में आरोपी ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजकर जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जातिसूचक शबद भी कहे। जिस पर अधिकारी ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने कहा कि गांव रसीना निवासी बलविंद्र सिंह के एक केस 107/151 की कार्रवाई उनकी अदालत में चल रही है। इस केस में आरोपी बलविंद्र सिंह द्वारा अपने मोबाइल नंबर से 24 व 26 नवंबर 2018 को मेरे मोबाइल नंबर 4 वीडियो क्लीप भेजी। 2 वीडियो क्लीप में आरोपी ने आपत्तिजनक भाषा, गालियां एवं जाति को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे। इन वीडियो में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस वीडियो क्लीप में किसी अज्ञात जज देवेंद्र का नाम भी लिया गया। आरोपी ने कहा कि जज देवेंद्र पैसे खाए बैठा और कहा कि वह उसे भी ठोक देगा। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया है।
एसपी वसीम अकरम ने आरोपी पर मामला दर्ज करने के आदेश देते हुए मामले की जांच डीएसपी तरुण सैनी को सौंपी है।