घर में चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों ने पहले महिला पर किया वार फिर 100 मीटर दूर खड़ी लड़की पर गोली चलाकर छिनी स्कूटी
पानीपत। नवा कोट गुरुद्वारा के पास मेन रोड़ पर शाम 7 बजकर 51 मिनट पर एक घर में ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। उस समय घर पर कोई नहीं था, मालिक पिता युधीष्टर शर्मा व बेटे दीपक शर्मा अपनी दुकान पर गए हुए थे और सास दया शर्मा व बहु शिवाली शर्मा गुरुद्वारे में गये हुए थे। जब शिवाली शर्मा घर व दया शर्मा घर आए तो उन्होंने देखा कि दो युवक उनके घर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। शिवाली ने बताया कि उन्होंने बदमाशों को कहा कि हमारे घर का ताला क्यों तोड़ रहे हो उन्होंने जवाब दिया की हम नहीं डरते ऐसे ही तोड़ेंगे और बैग से पिस्तौल निकाली व उनके पैरों की तरफ गोली चला दी। जिसके बाद वह डरकर दीवार के साथ खड़ी हो गई। बदमाश वहीं से चले गये और 100 मीटर दूर खड़ी एक लड़की से स्कूटी छिनकर भाग गये। यह घटना पास में सामने वाले घर के सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।