बैंक से लाया था रुपये निकलवाकर, अज्ञात ने चोरी किए
कैथल। एक व्यक्ति बैंक से ढेड़ लाख रुपये निकलवाकर लाया था। जिसे रास्ते में चोरी कर लिया गया। गांव जाखौली निवासी रल्दू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर को वह अपने काम के लिए बैंक से पैसे निकलवाने के लिए कैथल आया था। उसने एसबीआई बैंक की मैन ब्रांच से 1 लाख 50 हजार रुपये निकलवाकर अपने बैग में डाल लिए और घर जाने के लिए रणधीर सिनेमा के नजदिक टेकसी स्टेंड पर पहुंचकर गाड़ी में बैठ गया। उस समय पास बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उसके कपड़े पीछे से गंदे हो गए हैं। इसी बीच उसने चाय के खोखे पर अपना बैग रखकर साफ करने लग गया। थोड़ी देर बाद देखा तो उसका बैग वहां नहीं मिला। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।