बाल कल्याण समिति सदस्य से पर्स छीना
कैथल। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य रितू ङ्क्षसगला का तीन युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिंगला ने बताया कि 25 नवंबर की सांय को वह चंडीगढ़ से कैथल लौटी थी। जब वह सांय करीब 6.30 बजे हुडा सेक्टर 20 में पहुंची तो 3 अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। उसके पर्स में आईडी कार्ड, 1500 रुपये व अन्य जरूरी कागजात थे। सब इंस्पैक्टर साहब ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।