फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक एकड़ फसल को जबरन कंबाइन से काटते हुए जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को सीआईए-वन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जीरी की फसल काटने में प्रयुक्त कंबाइन, वारदात में प्रयुक्त हथियार व जीरी बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद कर ली गई है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सबइंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, एचसी तरसेम सिंह व थाना चीका की लेडी कांस्टेबल बबली की टीम ने आरोपी मनिंद्र उर्फ मनिंदू, गुरमीत, विवाहिता मंजीत कौर, प्रकाश कौर, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर तथा जगदेव सिंह सभी निवासी टिल्ला प्लाट चीका को काबू किया है। एसपी ने बताया कि कुलविंद्र सिंह निवासी चीका की शिकायत अनुसार 30 सितंबर को हथियारों से लैस कुछ आरोपी उसके खेत से कंबाईन की मार्फत एक एकड़ फसल को काटकर जीरी चुरा ले गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें