बैंक मैनेजर पर मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में केस
कैथल। पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के मैनेजर के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकाययत पर उसे जातिसूचक शब्द कहने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। गांव बिरथेबाहरी निवासी महेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि उसका व उसकी पत्नी का एक बैंक में खाता है। उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसने बैंक से ट्रैक्टर पर लोन लिया था। जो कि बाद में पूरा अदा कर दिया था। इसके बाद उसने ट्रैक्टर बेच दिया। वह एक दिन लोन की एनओसी लेने के लिए बैंक में गया। यहां पर धोखे से मैनेजर सतीश देशवाल ने उससे खाते का एक चैक ले लिया और बाद में उस चैक को बाउंस करके अदालत में केस डाल दिया। बाद में उसे अदालत से अपनी जमानत करवानी पड़ी। इसके बाद वह बैंक मैनेजर से बैंक के बाहर मिला तो आरोपी बैंक मैनेजर ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।