फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से मोबाइल व नकदी चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कई जगह किया हाथ साफ
विज्ञापन

कैथल। चोर एक दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में खनौदा गांव निवासी माईचंद ने बताया कि गांव टीक के पास उसकी शटरिंग की दुकान है। रात के समय उसका नौकर दुकान में सो रहा था। दुकान की खिड़की तोड़कर चोर मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इसी रात दुकान के नजदीक हाबड़ी निवासी महेंद्र के होटल से रात के समय चोरी हुई। यहां से भी चोर खिड़की से दुकान में घुसे और सेफ तोड़कर चार-पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से सीवन गांव निवासी किरणपाल ने बताया कि चोर 16 अगस्त की रात को उसके मकान का ताला तोड़कर पीतल की टूटी चोरी कर ले गए। जब घर गया तो दस टूटी चोरी हुई मिली। शोरा कोठी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को वह नई सब्जी मंडी में आया था। जहां से चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें