सिरसा ब्रांच नहर हेड पर मिला शव
फोटो नंबर-26
कलायत। सिरसा ब्रांच नहर के हेड में शव फंसा हुआ मिला है। सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने सिंचाई विभाग में तैनात बेलदार देवीप्रसन्न के बयान दर्ज किए। बेलदार देवीप्रसन्न बताया कि वह नहर विभाग में तैनात है तथा उसकी ड्यूटी सिरसा ब्रांच नहर के हेड की बुर्जी नंबर 2,78,000 पर है। सुबह करीब सवा 11 बजे एक शव यहां हेड में आकर अटक गया। शव पूरी तरह गली सड़ी अवस्था में है। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी रामकिशन बैरागी ने बताया कि नहर में मिला शव करीब 40 से 45 साल के व्यक्ति का है।