बाइक चोरी के दो आरोपी काबू
कैथल। सीआईए-1 ने बाइक चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भूपेंद्र सिंह निवासी जगदीशपुरा की बाइक 28 सितंबर 2017 को चिल्ड्रन पार्क से शाम के समय अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गए। एक अन्य मामले में कैथल निवासी पिशौरी लाल दंपत्ति 29 अगस्त 2017 की सुबह करीब 5 बजे जब जवाहर पार्क में सैर कर रहे थे, तो पीर दरगाह के पास खड़ी उनकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गये। प्रवक्ता ने बताया उपरोक्त दोनों मामलों में सीआईए-1 के हेड कांस्टेबल शुभकर्ण व एचसी संजय कुमार की टीम द्वारा आरोपी रोहताश निवासी बाबा लदाना तथा बंटी निवसी सीवन को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी है। आरोपियों से आगामी पूछताछ की जा रही है।