कांवड़ यात्रा में पकड़ी एक किलो 8 ग्राम गांजा फूल-पत्ती
कैथल। सीआईए-1 ने शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा ड्यूटी गश्त में एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 8 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की है। आरोपी 9 अगस्त को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच-प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी राज सिंह व शुभकर्ण की टीम शाम के समय सरकारी गाड़ी पर शिवरात्रि व कांवड़ ड्यूटी के दौरान सीवन बाईपास से पाडला रोड पर ड्यूटी पर थे। जहां एक संदिग्ध गजे सिंह निवासी सिरटा रोड की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 8 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई।