कैथल। पुलिस ने 4 मामलों में 562 बोतल ठेका शराब देसी बरामद कर एक मारुति जेन कार जब्त की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह की टीम ने एक मारुति जेन कार से 40 पेटी ठेका शराब देसी बरामद की गई। चालक फरार हो गया। थाना चीका के हेडकांस्टेबल रमेश कुमार द्वारा आरोपी मर्दाना राम निवासी कल्लर माजरा व गुरदास निवासी कल्लर माजरा के कब्जे में कस्बा चीका से क्रमश: 155 व 19 बोतल शराब बरामद की गई है। चौकी संगतपुरा के एएसआई रामकुमार ने आरोपी पालाराम निवासी लेंडरकीमा के कब्जे से 8 बोतल शराब बरामद की।