सब्जी लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़
कैथल। चीका क्षेत्र में एक गांव में सब्जी लेने गई नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी पड़ोस में सब्जी लेने के लिए गई थी। वहां एक 55 साल के पड़ोसी प्रीतपाल ने उसकी बेटी के साथ मुंह दबाकर छेड़छाड़ की। बताने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। एएसआई हरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।