फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच पर हमला कर घायल किया
विज्ञापन

कैथल। सीवन के गांव गोघ में सरपंच पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ईश्म सिंह सरपंच ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मार्च को गांव के ही दर्शन सिंह, सुरेश कुमार व एक अन्य ने उस पर कस्सी से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में गांव नौच के डेरा बाबा भोला नाथ निवासी हवा दास उर्फ पूरन दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को वह गांव गोघ में किसी काम से गया था। तो गांव गोघ निवासी जयभगवान, सुभाष, बिंदर व एक अन्य ने मिलकर उस पर लाठी व हथौड़े से हमला कर दिया उसे घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें