यूपी के काला माजरा में खेतों में मिली सांच व अहमदपुर के युवकों के शव
दोनों गए हुए थे यूपी, सूचना मिलने पर परिजन शव लेने के लिए यूपी रवाना
दोनों परिवारों में मातम पसरा
फोटो संख्या-33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव सांच व अहमदपुर निवासी दो युवकों के शव उत्तर प्रदेश के बड़ौली व शामली के बीच स्थित गांव काला माजरा के खेत में मिले। उनकी बाइक से पहचान होने पर यूपी पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजन सूचना मिलने के बाद शव लेने के लिए यूपी रवाना हो गए हैं। हादसे की सूचना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर निवासी सोनू व गांव सांच निवासी सुनील कुमार सहित एक अन्य युवक के शव यूपी के काला माजरा के ईख के खेतों में मिले। उनके पास से ही एक बाइक बरामद हुई। जो सुनील कुमार की बताई गई है। इस बाइक से ही इनकी पहचान हुई। मृतक सोनू दो भाई हैं। वह जमींदार परिवार से हैं। वहीं सुनील कुमार के भाई आस्ट्रेलिया में हैं और उसके पिता बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थ के कारण उनकी मौत हुई है।