फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस फुट ऊंचाई से नीचे गिरा युवक घायल, परिजनों ने लगाया ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस फुट ऊंचाई से नीचे गिरा युवक घायल, परिजनों ने लगाया ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड में स्थित वितरांग कंस्ट्रक्शन कंपनी में शेड की चादरें बदलते हुए एक युवक लगभग 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर कर घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शेरगढ़ निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विक्राज काफी दिनों से रोजगार की तलाश में था। उसे लेकर उसका लड़का अगस्त 2018 में श्याम सुंदर सुरेंद्र वासी ढांड, दर्शन सिंह शेरगढ़ व गुरविंद्र सिंह शेरगढ़ जो अपने आप को लेबर का ठेकेदार बताते हैं, उनसे मिला। उन्होंने उसके लड़के को कहा कि वह उसे अच्छा रोजगार दिलवा देंगे। उन्होंने उसके लड़के को ढांड में एक कंपनी में काम दिलवाया। जहां पर शेडों की चादरें बदलनी थी। उनकी ऊंचाई 25-30 फुट थी और मजदूरों की सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं था। वहां काम करते समय उसका लड़का ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन ठेकेदारों ने उसके लड़के का इलाज तक नहीं करवाया और न ही उसके परिवार को इस बारे कोई जानकारी दी। साथ ही मजदूरों को भी चुप रहने के लिए कहा। ठेकेदार उसके लड़के को उकलाना बस स्टैंड पर छोड़ कर वापस आ गए। ताकि इस बारे में किसी को पता न चले। इलाज न मिलने के कारण उसका लड़का पूरी तरह से अपाहिज हो चुका है। उसका इलाज हिसार जिले के खालसा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है। उसके इलाज पर अब तक पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लेकिन वह अब भी काफी गंभीर हालत में है। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें