स्मैक व नकदी सहित एक काबू
कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ स्मैक व नकदी सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीवन थाना शहर से ईएसआई बलजीत सिंह, ईएएसआई तिलकराज हैड कांस्टेबल राज सिंह, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह व चालक अशोक कुमार की टीम ने दीपक निवासी वाल्मीकि बस्ती सीवन को 7.15 ग्राम स्मैक व 400 रुपये की नकदी सहित काबू किया है। एएसआई महा सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है आगे की जांच की जा रही है।