बाजार में गए युवक की जेब से निकाले 26 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के बाबा राणाधीर चौक से एक युवक की जेब से 26 हजार रुपये की नगदी निकलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में भूना निवासी विनोद कुमार की शिकयत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से बाजार के बाबा राणाधीर चौक में गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसी जेब में रखे 26 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए भूना थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।