फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकलवा कर लौटी महिला की चोरो की लगी भनक, तीस हजार चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी पीने के बहाने घर में घुसा और चुराये रुपये
विज्ञापन

सीवन। कस्बा में चोर एक मकान से तीस हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। मकान मालकिन बैंक से रुपये निकलवा कर घर आई थी और चोर बैंक से ही महिला का पीछे कर रहे थे। चोर पानी पीने के बहाने घर में घुसा और पैसे लेकर फरार हो गए। सीवन निवासी गुरमीत कौर ने थाना सीवन में शिकायत की है कि एक अक्टूबर को वह सीवन पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाने गई थी। उसने बैंक से तीस हजार रुपये निकलवाए और घर चली आई। उसने वह रुपये कमरे में पेटी पर रख दिए और अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के निकलने लगी तो उसी दौरान एक व्यक्ति पानी पीने के बहाने उसके मकान में आया। पानी पीने के बाद कमरे में पेटी पर रखे तीस हजार रुपये चुरा कर फरार हो गया। जब तक उसने शोर मचाया तो इस दौरान वह गांव की तंग गलियों में गायब हो गया। महिला का कहना है कि उसे शक है वह व्यक्ति उसका पीछा बैंक से ही कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें