जबरन काटा धान, केस दर्ज
कैथल। चीका में वार्ड नंबर 2 चीका निवासी कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत 30 सितंबर को टिल्ला प्लाट वार्ड नंबर 2 स्थित उसके खेत से कुछ लोगों ने जबरन कंबाइन से उसकी एक एकड़ में खड़ी धान की फसल काट ली। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्शन सिंह, गुरमीत, जगदेव, मनींदू, लखविंद्र, प्रकाश कौर, मनजीत कौर निवासी टिल्ला प्लाट वार्ड 2 चीका, हरप्रीत, मनप्रीत व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।