कपड़ा चोरी करने वाली महिला के पास से सूट बरामद
कैथल। पुलिस ने एक महिला को काबू कर उसके पास से तीन हजार रुपये मूल्य के सूट बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाउन निवासी वरुण की तलाई बाजार स्थित कपडे़ की दुकान से 11 जुलाई को चार सूट व दो कुर्ते तथा 13 जुलाई को दो सूट महिला आरोपी चोरी कर ले गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास व महिला सिपाही रेखा द्वारा करीब 50 वर्षीय महिला आरोपी को काबू कर लिया है।