चोरीशुदा बाइक सहित 2 आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने 2 संदिग्ध युवकों को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस के हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम द्वारा गश्त दौरान जींद बाईपास नाका के नजदीक से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे 2 संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। पूछताछ दौरान उनकी पहचान गोपाल उर्फ पंकज निवासी दुमाड़ा व मनीष उर्फ शीनू निवासी चंदान के रुप में हुई। बता दें जो बाइक बरामद हुई है वह खुराना रोड कैथल निवासी देशराज की कमेटी चौक के निकट से चोरी हुई थी।