सेक्टर-21 से एक महिला व उसका पांच वर्षीय बेटा लापताकैथल। सेक्टर-21 में एक महिला व उसके पांच वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के जिला बरेली के गांव चाहड़पुर निवासी हरीओम ने बताया कि पांच नवंबर को उसकी 35 वर्षीय पत्नी उसके पांच वर्षीय बेटे मोहित को लेकर कहीं चली गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। हैड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।