थर्मल। थर्मल कॉलोनी से आसन खुर्द जाने वाली सड़क पर पानीपत जींद रेलवे लाइन पर स्थित फाटक पर अवैध रूप से फाटक खुलवाने व गेटमैन के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। इस बारे में गेटमैन ने शिकायत में बताया कि सरपंच पति बीर सिंह ने जान बूझकर रेलवे फाटक के बीच अपनी कार रोक दी व जबरदस्ती फाटक खोलने का प्रयास किया। उसने मना किया तो सरपंच पति ने उसके साथ मारपीट की। वहीं सरपंच पति बीर सिंह ने बताया कि गेटमैन की उसने पहले भी शिकायत की है। इसी कारण रंजिश में उसने शिकायत की। इस बारे मे आरपीएफ प्रभारी जींद आरएस सिंह ने बताया कि सरपंच पति के खिलाफ रेलवे की धारा 146 व 174 के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
प्रीत-अनुज-जगमहेंद्र