फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर से चलती स्कूटी पर बाइक सवार दो युवकों ने छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने महिला प्रोफेसर से छीना बैग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज जा रही कॉलेज की एक प्रोफेसर का चलती स्कूटी से दो युवकों ने गांव कुल्तारण के पास बैग छीन लिया और फरार हो गए। प्रोफेसर मंगलवार को छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सदर पुलिस को दी शिकायत में धामपुर बिजनौर निवासी महिला प्रोफेसर राधा सिंह ने बताया कि वह राजकीय अंबेडकर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 18 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे जब वह हुडा सेक्टर-20 स्थित अपने घर लौट रही थी तभी गांव कुलतारन के पास दो बाइक सवार युवकों ने स्कूटी के आगे रखे पर्स को छीन लिया। पर्स में 800 रुपये, एक मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें