फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने दुकानदार को कुचला..पुलिस की कार्यप्रणाली पर भडक़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने दुकानदार को कुचला, लोगों में रोष
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

कैथल।
शुक्रवार देर रात्रि कैथल-खनौरी मार्ग स्थित बाईपास चौक पर एक ट्रक चालक ने एक करियाणा दुकानदार को कुचल दिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर चौक पर चारों ओर बेरिकेड्स लगाकर जाम कर दिया। जिस कारण खनौरी, पटियाला, जींद व शहर के अंदर आने वाले रास्ते ब्लॉक हो गए। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक चौक जाम था। एसएचओ सिटी अशोक कुमार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
मृतक के भतीजे जितेंद्र के अलावा रोहताश, कर्ण, सोनू ने बताया कि ओमप्रकाश रविदास आश्रम के निकट करियाणा की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात्रि वह अपनी दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहा था कि खनौरी रोड बाईपास चौक पर उसे एक ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक चालक जींद रोड की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रक चालक को रोक लिया था फिर बात कर उसे जाने दिया। जब परिजन पहुंचे तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। उन लोगों ने पीसीआर पर तैनात कर्मचारियों से पानी मांगा, लेकिन उन्होंने पानी तक नहीं दिया। जिस कारण लोगों ने सड़क पर गड्ढे में एकत्रित बारिश के पानी को उसके मुंह में डाला। इसके बावजूद वह बच नहीं सका। इसके बाद एसएचओ अशोक कुमार वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिस कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही व समय पर घायल की मदद ना करने के आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक रात्रि करीब साढ़े बजे तक लोग चौक के चारों ओर डटे हुए थे। मृतक का शव व टूटा हुआ साइकिल के चौक के बीच में ही पड़ा हुआ था। वहीं मृतक के परिजन बीच सडक़ पर बैठकर विलाप कर रहे थे। एसएचओ सिटी अशोक कुमार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन लोग आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। एसएचओ सिटी ने कहा कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें