चीका से 50 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण
कैथल। चीका से एक व्यक्ति लापता हो गया है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी लछमन दास गर्ग ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मार्च से उसका बेटा जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है, घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जो अभी तक घर नहीं पहुंचा है। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं है। हेड कांस्टेबल विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।