नाबालिग को भगाने के आरोपी को काबू किया
कैथल। पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को काबू किया है। जिसे 28 मार्च तक बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
विदित रहे कि 13 जनवरी की रात थाना अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिगा के अचानक घर से लापता होने के बाद उसके पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया या था। जिसमें कार्रवाई करते हुए बहका-फुसला कर भगाई गई नाबालिगा पहले ही बरामद की जा चुकी है। वहीं आरोपी को काबू कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।